पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए भीषण आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के 44 जवान शहीद हो गए| उन्हें बीजेपी नेताओं ने श्रद्धांजलि कैंडिल जलाकर अर्पित की|
भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता लाल सराय पर एकत्रित हुए| सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल लेकर मार्च किया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा पाकिस्तान ने हमारे जवानों के साथ कायराना हरकत की है पाकिस्तान पिछले कई बार से इस प्रकार की हरकतें करता आया है जिसके कारण हमारे देश के 44 जवान शहीद हो गए इस हमले का जवाब दिया जाएगा जवानों की शहादत को हम सभी कार्यकर्ता नमन करते हैं पाकिस्तान ने अपनी कायराना हरकत को अगर बंद नहीं किया तो भारत सेना सर्जिकल स्ट्राइक करके जवाब देगी
नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किये| भाजपा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी,भाजपा नगर महामंत्री प्रबल त्रिपाठी, जिला मंत्री अनुराग दुबे, रामकिशोर सैनी,ममता सक्सेना, पीयूष त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला बिस्तारक धीरेन्द्र आदि रहे|