पुन्नी ने दिया रावण का साथ, बाण पकड़ाने में की मदद

FARRUKHABAD : राम रावण युद्ध के दौरान कांग्रेस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला आकर्षक का केन्द्र रहे। उन्हें लंका पति के रथ पर बैठाया गया। वह रावण को युद्ध के दौरान बाण सप्लाई कर रहे थे।ravan - punnee
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
रामलीला में वर्षों से दिलचस्पी रखने वाले पुन्नी शुक्ला अचानक पाला बदलकर रावण के खेमे में चले गये। यह मजाकिया बात है लेकिन पुन्नी लोगों के आकर्षण में चार चांद लगाते रहे। युद्ध के दौरान उन्होंने पूरी दिलचस्पी से रावण के साथ मिलकर राम को हराने में पूरा प्रयास कराया। रावण का तरकस पुन्नी के कब्जे में ही रहा। जब जरूरत पड़ने पर तरकस से दिव्य शक्तियों वाले बाण निकालकर रावण को पकड़ाते और फिर युद्ध का मजा ले रहे थे। रावण भी पुन्नी के इस सहयोग से काफी उत्साहित दिखा और कई बार उसने पुन्नी की पीठ भी थपथपा दी। जैसे सलमान अक्सर मंच पर पुन्नी की पीठ थपथपाते रहते हैं।