पुण्यतिथि पर शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया याद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संगठन के द्वारा प० चन्द्रशेखर आजाद की 88 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी| पदाधिकारियों ने उनके क्रन्तिकारी जीवन पर चर्चा और उनका देश की आजादी में भूमिका अदा की|
नगर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर एकत्रित होकर पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया| इसके बाद सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये|क्रन्तिकारी शहीद प० रामनारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे ने कहा कि चन्द्र शेखर आजाद प० राम नारायण को अपना बड़ा भाई मानते थे| वक्ताओ ने अपने संबोधन मे भारत की आजादी मे चंद्रशेखर आजाद के अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित,राजू भारद्वाज,अंकुर श्रीवास्तव,रितेश शुक्ला,राममुरारी शुक्ला,मुनीश चन्द्र मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये|रवि मिश्रा,पंकज दुबे,शिवम दीक्षित,अमन जैन आदि रहे|
इसके साथ ही साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)ने भी बद्री विशाल महाविधालय में चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इस दौरान प्रदेश सचिव (यूथ) मोहन सिंह,दिलीप कुमार,धीरेन्द्र यादव,रवि भारद्वाज,नवल किशोर,आलोक यादव आदि रहे|