पिता नें रूपये देनें से मना किया तो युवक फांसी पर झूला

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पिता नें रूपये देनें से मना किया तो युवक नें फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर चौरासी निवासी 19 वर्षीय विपिन कुमार दिवाकर पुत्र रामभजन इंटर की पढ़ाई करनें के बाद कस्बे में ही कम्प्यूटर सीखनें का कार्य कर रहा था| राम भजन नें बताया कि बीती रात पुत्र विपिन नें उससे पैसे मांगे लेकिन पैसे ना होनें से उसे मना कर दिया, जिससे वह खफा हो गया| रात में रामभजन अपनी पत्नी राजेश्वरी के साथ दूसरे मकान में सोनें चले गये|घर पर विपिन के साथ ही दो पुत्री 18 वर्षीय खुशबु व 17 वर्षीय अंजली भी सो रहीं थी| विपिन नें घर के बरामदे में छत के कुंडे से मफलर से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| सुबह लगभग 7 बजे विपिन की माँ राजेश्वरी जब विपिन को उठानें गयी तो देखा तो वह फांसी पर झूल रहा था| सूचना पर उपनिरीक्षक राकेश कुमार नें शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतक की माँ राजेश्वरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|