पिज्जा मशीन से भड़की आग,देखते ही देखते बनी शोला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के रेलवे रोड़ वीआईपी पिज्जा दुकान में लगी भीषण आग से इलाके में भगदड़ मच गयी | आग पिज्जा बनानें वाली मशीन के शार्ट सर्किट से भड़की | दरअसल शहर के खतराना निवासी प्रवीन जैन व भोपतपट्टी सातनपुर निवासी अदवित वर्मा की संयुक्त रूप से वीआईपी पिज्जा की दुकान रेलवे रोड़ होरीलाल मार्केट के सामने हैं | पिज्जा की दुकान तलघर में हैं और उसके ऊपर आईसीआईसीआई बैंक हैं | शाम लगभग 5:45 बजे जब ग्राहक पिज्जा दुकान में बैठे थे, उसी दौरान मिली जानकारी के मुताबिक पिज्जा मशीन में शार्ट सर्किट से आग लग गयी, दुकानदार नें आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नही बुझी उसके बाद दमकल को सूचना दी | जिसके बाद अधिकारी पंहुंचे, दुकान से काफी देर बाद गैस सिलेंडर सकुशल निकाले गये | सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय भीं पुलिस बल के साथ मौके पर आ गयीं, दमकल नें कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया| पुलिस की मौजूदगी में बैंक भीं खोलकर चेक की गयी |