फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन हुआ| जिसमे पालिका द्वारा निर्धारित किये गये हाउस टैक्स व वाटर टैक्स का जमकर विरोध किया गया| जिलाधिकारी नें मामले में पुन: जाँच के निर्देश दिये|
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को विकास मंच अध्यक्ष भइयन मिश्रा नें बैठक के दौरान ज्ञापन सौंपा| जिसमे आरोप लगाया गया कि पालिका द्वारा पूरे शहर में टैक्स को गलत तरीके से निर्धारण करके जनता के ऊपर लगाया गया| जिसको वापस लिया जाये, क्योंकि नगर पालिका के द्वारा बिना किसी सर्वे के कार्यालय में बैठकर ही पूरे शहर का कर निर्धारण किया गया है, जो पूर्णता गलत है| इसको तत्काल वापस लिया जाये| भइयन मिश्र ने कहा कि यह जनता की आवाज है, इस अनाप-शनाप गृहकर और जलकर से आम आदमी के ऊपर बहुत वोझ पड़ेगा और यह टैक्स जनविरोधी है इसको किसी भी सूरत में लागू नहीं होनें दिया जायेगा| कोमल पाण्डेय, मोहित खन्ना,राहुल दीक्षित गुड्डा, आलोक मिश्रा, विष्णु मिश्रा, राजीव वर्मा, हर्ष तिवारी आदि रहे ।
पालिका द्वारा बढाये गये ‘कर’ का किया विरोध



