फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर उद्योग व्यापार मंडल नें बैठक कर संगठन विस्तार किया और कई मांगे भी प्रशासन से की| जिसमे नगर पालिका की परिधि में चलनें वाले दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगनें की अनिवार्यता समाप्त किये जानें की मांग प्रमुख है |
शहर के रेलवे रोड़ स्थित एक होटल में संगठन की बैठक हुई | जिसमे संगठन का विस्तार करते हुए नगर उद्योग मंच का अध्यक्ष अरुण कुमार अग्निहोत्री, चित्रांश दीक्षित महामंत्री , जयवीर सिंह कोषाध्यक्ष ,सुतहट्टी
व्यापार मंडल का अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, लईक सिद्दीकी व जीशान को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया| इसके साथ ही आईमंच का नगर अध्यक्ष अश्वनी राज, महामंत्री यशबाबू, कोषाध्यक्ष रितिक तिवारी, महिला
नगर महामंत्री प्रियंका ठाकुर को मनोनीत किया गया| इसके साथ ही बैठक में कहा गया कि शहर में इंटरनेट कनेक्शन जो उपभोक्ताओं को दिये जाते हैं वह जब बंद हो जाते है तो उनके तार खम्भों पर झूलते
रहते हैं| मुख्य मार्ग पर तार लटकने से दुर्घटना का खतरा रहता है| लिहाजा कनेक्शन बंद होनें के बाद तार को हटाया जाए| वहीं नगर पालिका क्षेत्र की जद में चलने वाले दो पहिया वाहनों पर हेलमेट व्यवस्था समाप्त की जाए| इस दौरान जिलाध्यक्ष सदानन्द शुक्ला,नगर अध्यक्ष इकलाख खान युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना, मुन्ना गुप्ता आदि रहे |


पालिका की जद में दो पहिया वाहनों पर हेलमेट की अनिवार्यता हो समाप्त



