फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते लगभग एक महीने से तालाब में रह रहे मगरमच्छ की दहशत ग्रामीणों को रात भर सोने नही देती| ग्रामीण भयभीत हैं कि कही मगरमच्छ उनके बच्चो या किसी मबेशी को निशाना ना बना दे| एक एक महीने से वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने में नाकाम हुई है| शनिवार को एक बार भी बिना मगरमच्छ पकड़े टीम वापस लौट गयी| 
थाना क्षेत्र के ग्राम गोटिया के तालाब में बीते एक महीने पूर्व ग्रामीणों मगरमच्छ को दिखाई दिया था, सूचना पर वन विभाग टीम व सचिव राजीव सुमन द्वारा प्रधान के नेतृत्व में जेसीबी से तालाब से जलकुंभी को हटाया गया था, जिसके बाद शनिवार को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक 4 घंटे तक लगातार रेस्क्यू जाल डालकर वन विभाग की टीम ने किया, लेकिन मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाबी नही मिली| जिससे वन विभाग टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा| तालाब के किनारे रह रहे ग्रामीण व महिलायें के घर की छतो पर ही खाना पीना बना रहे हैं| गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है| वन रेंजर अनूप कुमार, वन दरोगा मोहित कुमार, वन दरोगा राहुल सक्सेना, वन दरोगा अमित कुमार रेस्क्यू टीम के साथ रहे| वन दरोगा मोहित कुमार ने बताया काफी देर तक रेस्क्यू किया, लेकिन मगरमच्छ नहीं पकड़ा गया है, अगर मगरमच्छ दोबारा दिखाई दिया, तो रेस्क्यू फिर किया जाएगा|



पानी में मगरमच्छ से बिना बैर लिये फिर लौटी वन विभाग टीम



