फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर लगने वाला ऐतिहासिक रामनगरिया मेला अब पूरी तरह से सज-संवर कर तैयार हो गया है। मेला क्षेत्र में आकर्षक लाइटों से जगमगाहट दिखाई दे रही है, जिससे श्रद्धालुओं और आने वाले श्रधांलुओं में उत्साह का माहौल है। मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रामनगरिया मेले का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला व्यवस्थापक संजय मिश्रा व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, सड़क और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर
विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद मेला व्यवस्थापक द्वारा व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त किया गया। मेला क्षेत्र में पर्याप्त लाइटों की व्यवस्था की गई है, ताकि रात्रि में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल और सड़क व्यवस्था को भी बेहतर किया गया है। जिलाधिकारी नें बताया की 3 जनवरी को रामनगरिया मेले
का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी
न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।






