पांचाल घाट पुल पर लगा लंबा जाम, घंटो फंसे रहे राहगीर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पांचाल घाट पुल की रिपेयरिंग का कार्य जारी है| लिहाजा बड़े वाहनों का प्रवेश पुल पर प्रतिबंधित हैं| लेकिन पुल पर वन-वे ट्राफिक की व्यवस्था होनें से जाम का झाम नजर आ रहा है|
दरअसल पांचाल पुल पर दोनों तरफ से बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है| लेकिन उसके बाद भी ट्रैक्टर आदि वाहनों के प्रवेश से जाम लग रहा है| जाम का मुख्य कारण ट्रैक्टरों की घुसपैठ और पांचाल घाट पर फुटपाथ पर दुकानें लगानें सभी वाहनों को निकलने का रास्ता नही मिलता है| पेंटून पुल पर भी ट्रैक्टर चालक उन्हें निकाल रहे है| वहीं सोमवार को एक ट्रक भी पर फंस गया| मजे की बात है कि जब दोनों तरफ से बड़े वाहनों की नो-एंट्री है तो भी ट्रक प्रवेश कैसे किया| जाम की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्यय व यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार मौके पर पंहुचे| उन्होंने बमुश्किल हालात सामान्य किये |