पशु आहार खानें से दो और भैसों की मौत, जाँच में जुटा विभाग

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) एक विशेष कम्पनी का पशु आहार खानें से किसानों की भैसों की मौत लगातार जारी है| बीती रात और दो भैसों की मौत हो गयी| वहीं पशु पालन विभाग मामले में जाँच कर कार्यवाही की बात कर रहा है|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर हुसैनपुर निवासी सेवाराम पुत्र बादाम सिंह का आरोप है कि उनकी चार भैंस पशु आहार खानें से बीते दिन मौत हो गयी| जबकि चार बीमार थी| बीती रात बीमार भैसों में से सेवाराम की एक और भैस की मौत हुई है| ग्राम भावन निवासी स्वामी दयाल की भी एक भैस नें दम तोड़ दिया| जबकि उसकी भी तीन बीमार चल रही हैं| अभी तक लगभग 7 भैंसों की रहस्यमय तरीके से मौत हुई है| लगातार बढ़ रहे मबेशियों की मौत के मामले से पशुपालक भयभीत हैं| ग्रामीणों का आरोप है कि एक दूध डेयरी से ही उन्हें पशु आहार लिया था, जिसको खाकर उनकी भैसों की मौत हुई है| उप पशुचिकित्साधिकारी अमृतपुर पुरन चंद नें मृत भैंसों का पोस्टमार्टम किया| जिसकी रिपोर्ट आनें का इंतजार है| पूरन चंद का कहना है कि बीती रात भी दो भैंसो की मौत हुई है| उनका पोस्टमार्टम किया गया है| मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने जेएनआई को बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है| मामला उनके संज्ञान में है| जाँच कर जल्द ही कार्यवाही की जायेगी|