फर्रुखाबाद: ब्लाक शमसाबाद कार्यालय में चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीदने गए दलित रामगोपाल धनुख की पिटाई कर दी गई|
थाना शमसाबाद के ग्राम सुल्तानपुर निवासी रामगोपाल ने आज रेपोर दज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है| रामगोपाल ने बताया की वह बीते दिन ग्राम पंचायत सदस्य पद का पर्चा खरीदने ब्लाक कार्यालय गया, तो लिपिक पीके दुबे ने यह कहकर पर्चा देने से मना कर दिया की यह हरिजनों के चुनाव लड़ने लायक नहीं है|
विभाग के अशोक तिवारी व अशोक दुबे भी आ गए, जिन्होंने लात-घूंसों से पिटाई की तथा जातिसूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित किया| शोर मचाने पर गाँव के नेकराम, गौरव आ गए जिन्होंने पिटने से बचाया| रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तो पुलिस ने भी टरका दिया|
*आज जिले के सभी ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन पत्र भरे गए|
ब्लाक कमालगंज की ग्राम पंचायत अमानाबाद प्रधान पद के लिए सीदन बेगम, सिया देवी, निर्मला देवी, कमलादेवी तथा ईसेपुर में प्रधान पद के लिए भारत सिंह, रूपलाल, रामप्रशाद, ज्यास कुमार व नौरंग लाल ने नामांकन किया|

