फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात चोरों नें परचून दुकान में पहले नकब लगाने का प्रयास किया, जब नकब ही लगा पाये तो फिर उन्होंने शटर तोड़कर गुल्लक में रखी नकदी को साफ कर दिया| पुलिस नें सीसीटीवी देखे तो उसमे पूरी घटना कैद हो गयी| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम राजा नगला निवासी अवनीश उर्फ मोनू पुत्र राधे श्याम की काश्तकार कोल्ड के निकट बुढनामऊ तिराहे पर थोक की परचून दुकान है| अवनीश नें रात को दुकान बंद की और घर चले गये| सुबह पड़ोसी माखन लाल नें दुकान का शटर टूटा देखा और अवनीश को जानकारी दी| जिसके बाद दुकानदार अवनीश आदि लोग मौके पर पंहुचे और पड़ताल की| सूचना पर डायल 112 व कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और जांच कर सीसीटीवी चेक किये| जिसमे देर रात चार चोर सीसीटीवी में शटर तोड़ते आ रहे हैं| अवनीश नें बताया की पुलिस को तहरीर है| दुकान में बिक्री के रखे लगभग 55 हजार रूपये की नकदी व कुछ सामान चोरी किया गया| कोतवाल सत्यप्रकाश नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है |
8707048862



