पत्नी की हत्या में सेन्ट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपनी पत्नी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सेंट्रल जेल फतेहगढ़ के बंदी की हालत बिगड़नें पर उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|
थाना कादरी गेट के ग्राम चाँदपुर निवासी 61 वर्षीय जबर सिंह नें अपनी पत्नी 54 वर्षीय मालती सिंह की ईंट से कुचलकर 11 अगस्त 2021 को हत्या कर दी गयी थी। चेहरा और हाथ तेजाब डालकर जला दिया था। शव छत पर पड़ा मिला। जिसकी जानकारी पड़ोसियों नें 13 अगस्त 2021 को पुलिस को दी गयी थी, आंगन में खून से सनी ईंट मिली और दीवारों पर भी खून के निशान थे। मृतका की बड़ी बहन शांती देवी ने बहनोई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई। शरीर पर कई अन्य चोटों के निशान मिले हैं।
पत्नी मालती की हत्या में आरोपी जबर सिंह को अप्रैल 2024 को फतेहगढ़ न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा मिली थी| जबर सिंह सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था| उसकी हालत खराब होनें पर उसे लोहिया अस्पताल बंदी रक्षक अमन सिंह चौहान व प्रदीप राणा लोहिया अस्पताल सुबह 10:33 पर लेकर पंहुचे, चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया|