Sign in
  • Contact us
  • Home
  • हमारे बारे में
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Password recovery
Recover your password
Logo
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • Contact us
  • Home
  • हमारे बारे में
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Home
    March 18, 2019
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp

      नो इंट्री में बड़े वाहनों का प्रवेश बढ़ा रहा जाम की झाम

      फर्रुखाबाद: एक तरफ पहले से ही शहर जाम के झाम से जूझ रहा है तो ऐसे में नो इंट्री क्षेत्र में प्रतिबंधित वाहनों का प्रवेश कोढ़ में खाज साबित हो रहा है। पुलिस की निष्क्रियता अथवा मिलीभगत से माल वाहक वाहन शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर धड़ल्ले के साथ आवागमन करते देखे जा रहे हैं। इसके कारण न सिर्फ जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
      शहर के मुख्य मार्ग सहित अति व्यवस्ततम क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। हालांकि वाहन चालकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं है। प्रवेश मार्गों लाल दरवाजे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी होने वही तिकोना चौकी के साथ ही चौक पर भी पिकेट डियूटी होने के  बाद भी चार पहिया वाहनों की रेल नेहरु रोड पर बनी रहती है| जिसके चलते सोमबार को बाजार जाम की झाम के हबाले रहा| नो एंट्री में आने वाले प्रतिबंधित वाहनों पर कोई भी कार्यवाही नही की जा रही है|
      स्थानीय पुलिस की सुविधा शुल्क प्रवृत्ति के चलते लोडेड वाहनों,कार सहित अन्य भारी भरकम माल वाहक वाहन भी शहर में धड़ल्ले से प्रवेश कररहे हैं। इसके कारण जाम की समस्या बढ़ जाती है। विडंबना तो यह है कि चौक बाजार सहित नेहरु रोड जैसे अति व्यस्ततम मार्गों पर प्रतिबंधित वाहनों का आवागमन हमेशा बना रहता है। इसके कारण बाइक चालकों को काफी असुविधा होती है। लोगों का कहना है कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए प्रतिबंधित वाहनों के प्रवेश पर सख्ती के साथ रोक लगना चाहिए।
      इस बाबत घुमना चौकी इंचार्ज तेज बहादुर का कहना है कि नो इंट्री का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
      Previous article
      पर्रीकर पंच तत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि
      Next article
      राशिफल:देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

      © Joint News of India.

      • Contact us
      • Home
      • हमारे बारे में