नि:शुल्क दिव्यांग शिविर में उपकरणों का वितरण

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दिव्यांग शिविर तीसरे दिन एसएन साध ट्रस्ट के सौजन्य में अपने निर्धारित समय से शुरू हुआ| जिसके बाद सभी का परीक्षण कर उपकरणों का वितरण किया गया|
शिविर संयोजिका डॉ. रजनी सरीन व मुख्य ट्रस्टी राकेश साध, मधु साध, चमकेश साध बुधवार को शिविर के तीसरे और समापन के दिन भी सुबह से ही दिव्यांग जन शिविर में पहुँचना शुरू हो गये| मुख्य अतिथि के रूप में शिविर का समापन करने सिखलाई रेजिमेंट के ब्रिगेडियर मनीष जैन पहुंचे| उन्होंने कार्यशाला का बारीकी से निरीक्षण कर उपकरणों की गुणवत्ता को परखा और समाज में ऐसे नेक कार्यों के लिए सभी समाज सेवियों से आगे आने और ऐसे सेवा कार्यों से जुड़ने की अपील की| डॉ. रजनी सरीन व राकेश साध, चमकेश साध ने शिविर में आकर अपना अमूल्य समय व सेवा प्रदान करने पर सभी डॉक्टरों , जयपुर से आई हुई पूरी टीम और दिल्ली व फर्रुखाबाद की टीम का आभार ब्यक्त किया और साथ ही राकेश साध ने अगला शिविर जल्द ही लगाने की घोषणा की। सबसे ज्यादा कान की समस्या से जूझ रहे लोगो ने शिविर में आकर ईएनटी स्पेशलिस्ट शिखर सक्सेना से अपना परीक्षण करवा कर कान की मशीन व दवाई प्राप्त की| सभी मरीज अपने कान की समस्या का हल पाकर आज काफी खुश दिखे| जयपुर से आई हुई विशेष टीम जिन्होंने गहनता से सभी दिव्यांगों को उनके माप के अनुसार सभी कृतिम अंग लगा कर दिये, दिव्यंगो का कहना था इन कृतिम अंगों द्वारा उनको एक नई ऊर्जा प्राप्त हुई है। प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध, गुंजा जैन, उदय पाल, रोहित गर्ग, सुजीत श्रीवास्तव, शीश मेहरोत्रा, विजय, विशाल, रजत, शिवम, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध की उपस्थिति में शुरू हुआ
समापन शिविर में रजिस्ट्रेशन संख्या कुल 615 रहे
व्हीलचेयर- 45,छड़ी- 98,कैलिपर- 99, कृतिम पैर- 65, वैशाखी- 95, वॉकर- 40,जूते- 140
कान की मशीन- 170 को वितरित की गयी|