निर्माणाधीन कथा पंडाल की गुणवत्ता मिली खराब

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कंपिल के धौलपुरा में पर्यटन विभाग के निर्माणाधीन कथा पंडाल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में कार्य की गुडवत्ता अत्यंत खराब पाई गई, चबूतरे की मोल्डिंग खराब पाई गई फर्श पर लगी टाइल्स चटकी पाई गई, लगाये गये कोटा स्टोन की क्वालिटी निम्न स्तर की पायी गयी, साइड पर लगी रेलिंग की फिटिंग सही नही पायी गयी, जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी व्यक्त की गयी|
इसके साथ ही जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कंपिल के धौलपुरा में पर्यटन विभाग के निर्माणाधीन कथा पंडाल व द्रोपदी कुंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कार्य की गुडवत्ता अत्यंत खराब पाई गई, चबूतरे की मोल्डिंग खराब पाई गई फर्श पर लगी टाइल्स चटकी पाई गई, लगाये गये कोटा स्टोन की क्वालिटी निम्न स्तर की पाई गई, साइड पर लगी रेलिंग की फिटिंग सही नही पाई गई, जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी व्यक्त की गई व समस्त कार्यो की तकनीक टीम बना कर जाँच कराने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा मौजूद रहे।