नाट्य कला के जन्मदाता थे भरत मुनि

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: भरत मुनि स्मृति दिवस के अवसर पर भरत मुनि पूजन व नाट्य उत्सव का आयोजन किया गया| जिसमे व्यक्ति को कर्मी के प्रति सचेत किया गया|
नगर के देवरामपुर क्रासिंग के निकट स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्कार भारती के कानपुर प्रांत के महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने भरत मुनि के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्वलित कर किया| भरत मुनि की झांकी भी प्रदर्शित की गयी| कार्यक्रम में ईश्वर का न्याय नामक नाटक प्रस्तुत किया गया| जिसमे व्यक्ति को अपने द्वारा किये गये कर्मो के प्रति सचेत रहना और अच्छे कर्मो के लिए प्रेरित करने आदि का मंचन किया गया| जिस जैसा करनी वैसी भरनी पर प्रकाश डाला गया|
नाट्य में अभिनय नेहा सक्सेना,अरविन्द दीक्षित,उज्ज्वला पाण्डेय,नमन पाण्डेय,संजय गर्ग,डॉ  रविन्द्र यादव,नाटक का निर्देशन नवीन मिश्रा (नब्बू) ने किया| सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा भरत मुनि नाट्य कला के जन्मदाता थे| शैलेन्द्र दुबे,मनोज मिश्रा,अखिलेश पाण्डेय,अनुपम सक्सेना,संतोष पाठक,नगर प्रचारक अनुराग,उपकार मणि, हेमलता श्रीवास्तव आदि रहे|