फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) ननिहाल आयी मासूम के साथ पारिवारिक नाना नें दुष्कर्म किया| मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर जाँच की|
जनपद हरदोई निवासी पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है।जिसमें कहा कि वह अपने परिवार संग भोपाल मध्य प्रदेश में रहती है। अपनी 8 वर्ष की पुत्री के को साथ लेकर भोपाल से अपने मायके थाना राजेपुर क्षेत्र के एक गांव आई थी। गुरुवार को पुत्री व मेरे भाई की लड़की करीब 6 वर्ष तथा मोहल्ले की बच्ची सहित तीनो बच्चे खेल रहे थे। पीड़िता की मां के अनुसार मोहल्ले में रहने वाले परिवारिक ताऊ उसकी पुत्री को देकर लालच देकर अपने साथ समय करीब दोपहर 2 बजे खेतो पर ले गया। काफी देर बाद पुत्री खेतों में रोती मिली| माँ को पीड़िता नें परिवारिक नाना द्वारा दुष्कर्म करनें की जानकारी दी| आरोपी नें परिजनों को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी| पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद को मिली है| 


ननिहाल में मासूम के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज



