धोखाधड़ी के मुकदमें की विवेचना अपराध शाखा ट्रांसफर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) धोखाधड़ी के मामले की विवेचना एसपी के आदेश पर अपराध शाखा में ट्रांसफर की गयी है|
दरअसल थाना कम्पिल के मोहल्ला ब्रह्मनान रशीदाबाद निवासी मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ ब्रह्मोश कुमार नें साल 2023 में धोखाधड़ी, जाली कागजातों को असली की जगह प्रयोग करना, धमकी आदि के मामले में मुकदमा थाना कम्पिल में दर्ज कराया था| जिसमे थाना पुलिस विवेचना कर रही थी| लेकिन जाँच से शिकायतकर्ता मनोज कुमार संतुष्ट नही थे| लिहाजा मनोज नें एसपी आरती सिंह से विवेचना बदलने की मांग की| शिकायत मिलने पर एसपी ने विवेचना अपराध शाखा में ट्रांसफर की है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad