दुकानदार नें फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर में भीतर दुकानदार नें फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
फर्रुखाबाद कोतवाली के मोहल्ला इस्माइलगंजसानी निवासी 52 वर्षीय विनोद गुप्ता सातनपुर आलू मंडी के निकट खाने का होटल चलाते थे| बीती रात विनोद नें तनाव में आकर गमछे से छत के कुंडे में फांसी लगा ली, जिससे विनोद की मौत हो गयी| मामले की सूचना पर शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| मृतक के तीन पुत्र है| मृतक की पत्नी सुधा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के ऊपर कर्ज था, जिससे वह तनाव में रहता था| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|