नई दिल्ली:शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता अब सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।साथ ही दिल्ली की तीसरी ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो हरियाणा मूल की हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम रह चुके हैं।करीब दो हफ्ते के इंतजार के बाद गुरूवार दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है।दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा,आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई भाजपा के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
दिल्ली में अब ‘रेखा राज’ चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

