दिल्ली का दिल जीत गई भाजपा

दिल्ली:दिल्ली में भाजपा ने आखिर वह करिश्मा कर दिखाया जिसकी कोशिश वह पिछले 27 सालों से कर रही थी|दो दशक से भगवा रथ आकर दिल्ली में थम जाता रहा|भाजपा ने 1998 में दिल्ली का किला जीतने के लिए अपनी सबसे कद्दावर नेता सुषमा स्वराज को कमान सौंपी थी,लेकिन अरमान अधूरे ही रह गए थे|बीजेपी 27 साल से दिल्ली में वनवास पर थी| कांग्रेस के बाद भगवा रथ को दिल्ली में करप्शन के मुद्दे पर प्रचंड बहुमत से सत्ता में आए केजरीवाल ने रोके रखा| बीजेपी लोकसभा चुनाव में दिल्ली जीतती और विधानसभा चुनाव में हारती रही लेकिन 8 फरवरी 2025 को बीजेपी के लिए एक बड़ा दिन सवित हुआ जिसमे बीजेपी का 27 साल पुराना सपना साकार होते हुए देखा जा रहा है| दिल्ली में प्रचंड बहुमत से बीजेपी पार्टी जीत रही है जीत और बढ़त के साथ वह 46 सीटों पर आगे हैं| बीजेपी का यह दिल्ली विजय 1993 की जीत से कई मायने में बढ़कर है| दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली बार यह जनाधार हासिल किया है|