दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा पाक के खिलाफ लोगों में आक्रोश

FARRUKHABAD NEWS
This image has an empty alt attribute; its file name is KAINDIL-12-2.jpg

फर्रुखाबाद: पुलवामा आतंकी हमले को लेकर लगातार देश की जनता में आक्रोश बढ़ रहा है| कोई शांति प्रिय तरह से तो कोई गाँधी गिरी से पाक की नापाक हरकत का विरोध हो रहा है| लोगों के दिन में अपने शहीदों प्रति आस्था है तो वही पाक के प्रति उतना ही गुस्सा| जिसके चलते कैडिल मार्च और पुतला जलाने का क्रम जारी है| रविवार को भी बूढ़े,बच्चे,जबान व महिलाओं ने भी सड़क पर उतर कर पाक के खिलाफ अपना आक्रोश अपने-अपने तरीके से प्रगट किया|
आवास विकास के सेक्टर एक में रविवार शाम को तकरीबन दो दर्जन से अधिक लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला और शहीदों को श्रद्धांजलि  दी| उन्होंने कहा की उन्हें देश की सरकार पर भरोसा है कि पाक को मुंहतोड़ जबाब मिलेगा| कैंडिल मोहल्ले होकर सपा कार्यालय के सामने से होता हुआ आवास विकास तिराहे पर समाप्त हुआ| इस दौरान अनिल श्रीवास्तव,अनिल अग्निहोत्री,राकेश अग्रवाल,यतीश कुमार मिश्रा,डॉ0 केएम सचदेवा,राममोहन मिश्रा,एवं डॉ0 रेखा मिश्रा,मंजू मिश्रा,नीता श्रीवास्तव,दुर्गेश सिंह व रेखा अग्रवाल आदि रहे| कम्पिल में भी जगह-जगह पाकिस्तान के पुतले जलाये गये| क्षेत्र के ग्राम गौरखेडा,जिनौल,नगला खुमानी आदि में ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया| कमालगंज में जामा मस्जिद से असिर की नमाज अदा करने के बाद मुख्य मार्ग पर पाक के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया| इसके साथ ही पाक का झंडा जलाया| इस दौरान मो0 शमी,सलाउद्दीन खां,वसीम,कल्लू व ,मौलाना मुबीन आदि लोग रहे| जहानगंज में राजेपुर टप्पामंडल के युवाओ ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुंवर राजन सिंह के नेत्रत्व मे पाकिस्तानी आतंकवादियो का पुतला दहन किया| धीरू, बिल्टु,पंकज, आकाश, शिवम, राजन पाल सही दर्जनो युवा रहे|

कम्पिल में भी जगह-जगह पाकिस्तान के पुतले जलाये गये| क्षेत्र के ग्राम गौरखेडा,जिनौल,नगला खुमानी आदि में ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया| कमालगंज में जामा मस्जिद से असिर की नमाज अदा करने के बाद मुख्य मार्ग पर पाक के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया| इसके साथ ही पाक का झंडा जलाया| इस दौरान मो0 शमी,सलाउद्दीन खां,वसीम,कल्लू व ,मौलाना मुबीन आदि लोग रहे| जहानगंज में राजेपुर टप्पामंडल के युवाओ ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुंवर राजन सिंह के नेत्रत्व मे पाकिस्तानी आतंकवादियो का पुतला दहन किया| धीरू, बिल्टु,पंकज, आकाश, शिवम, राजन पाल सही दर्जनो युवा रहे|