दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त पति को गिरफ्तार किया है। ग्राम बिल्हा थाना कम्पिल निवासी रामशंकर मिश्रा पुत्र प्यारेलाल मिश्रा ने 26 अक्टूबर 2025 को थाना मेरापुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी भतीजी को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित कर हत्या कर दी।
पुलिस ने पति विष्णु पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम चन्दुईया थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ सहित पाँच नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज किया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त विष्णु को गिरफ्तार कर लिया।