फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर में कड़ाके की सर्दी के बीच अलाव व्यवस्था की स्थिति की जांच की गई। कई प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के दावे किये जा रहे हैं | लेकिन लकड़ी गीली होनें व ठीक से उन्हें ना जलाने से कुछ ही देर में अलाव ठंडे पड़ रहे हैं| जिससे राहगीर ठंड में परेशान रहे। नगर पालिका की लापरवाही के कारण लोग राहत से वंचित हैं। जिम्मेदारों को तुरंत स्थिति सुधारने की आवश्यकता है। नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 15 जगह पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है जिसमें फतेहगढ़ क्लब, टाउन हॉल तिराहा, पक्का पुल चौराहा, चौक चौराहा, रेलवे स्टेशन रेन बसेरा फर्रुखाबाद, लाल गेट फब्बारा, बस अड्डा रेन बसेरा, लोहिया इमरजेंसी पुरुष, इमरजेंसी महिला लोहिया, बड़ा चौराहा फतेहगढ़, कलेक्ट्रेट परिसर, वृद्ध आश्रम कादरी गेट, बालाजी हॉस्पिटल, बीबीगंज ठंड सड़क पेट्रोल पंप, लाइफ लाइन हॉस्पिटल फतेहगढ़ कों अलाव जलानें की व्यवस्था हैं| जिन पर पालिका द्वारा लकड़ी डालकर उसे विधिवत जलाने की व्यवस्था की गयी है, लेकिन पालिका कर्मियों की लापरवाही से एक तो गीली लकड़ी कई अलाव की जगह पर डाली जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप पालिका कर्मी लकड़ी में ज्वालनशील पदार्थ डालकर अलाव जलाकर फोटो खींच लेते है और उनके जाने के बाद कई जगह अलाव ठंडे पड़ जाते हैं| यही हाल कल लाल दरवाज़े के अलाव का था जो जलने के कुछ देर बाद है बुझ गया | जिससे राहगीर व रिक्शा चालक आदि ठिठुरते नजर आये | पालिका कर्मियों की माने तो एक अलाव के लिये लगभग 25 से 30 किलो लकड़ी दी जाती है लेकिन यहां मौके उतनी मात्रा भीं नजर नहीं आ रही है | ठिठुर रहे लोगों नें पालिका से सूखी लकड़ी का अलावलगाने की मांग की है, इसके साथ की लकड़ी की मात्रा भीं पर्याप्त डालने की बात कही, जिससे अलाव रात में ठंडे ना पड़े |
‘दहकते’ दावों के बीच ‘कपकपा’ रही हकीकत



