दलित महिला से बिल माफ कराने के बहाने अश्लीलता करने वाला लाइन मैन हटा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता कार्यालय द्वारा संविदा कर्मियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार जरारी, कमालगंज और याकूतगंज उपकेंद्रों पर तैनात पांच संविदा कर्मियों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं।
कंप्यूटर ऑपरेटर शिवदत्त शाक्य को करारी से कमालगंज, कमालगंज के लाइन मैन राजा को कमालगंज से जरारी, नरेंद्र वर्मा को जरारी से कमालगंज भेजा गया है। इसके अलावा लाइन मैन असलम को कमालगंज से याकूतगंज और रोहित को याकूतगंज से कमालगंज स्थानांतरित किया गया है। लाइनमैन असलम पर बिजली बिल माफ करने के नाम पर एक दलित महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप पहले ही लग चुका है। इसकी शिकायत महिला ने वो दाग के अलावा पुलिस अधीक्षक से की थी। वहीं लाइनमैन राजा को एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने की घटना से विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग की छवि धूमिल करने वाले लाइन मैन को हटाने के बाद पुनः विभाग में रखना जिम्मेदारों कि कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। फिलहाल तबादले के बहाने लाइन मैन असलम को क्लीन चीट दी है|