दम्पत्ति नें एक साथ फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) दवा लेनें की कहकर घर से निकले दम्पति नें फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की |

थाना क्षेत्र के लीलापुर निवासी 24 वर्षीय शशांक पुत्र अनिल सोलंकी गाजियाबाद में नौकरी कर रहा था|विगत दिनों उसके ताऊ सुनील की मौत हो गयी थी| लिहाजा अभी दो दी पूर्व ही अनिल घर आया था|मंगलवार को शशांक अपनी पत्नी 22 वर्षीय अंशु को लेकर दवा लेनें की राजपुर जानें की कहकर निकला था| उसने ग्राम हरिहरपुर के निकट अनुराग पुत्र रामौतार के खेत में खड़े आम के पेड़ में फांसी लगा ली| शशांक ने काले दुपट्टे से और उनकी पत्नी अंशु नें अपनी साड़ी से ही फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मोनू शाक्य व फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और शव को नीचे उतार कर जाँच पड़ताल की| शशांक का बीते दो साल पूर्व ही विवाह शहाबुद्दीनपुर हरपालपुर हरदोई से हुआ था| शशांक का एक चार माह का पुत्र शिवांग है| थानाध्यक्ष मोनू शाक्य ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है|