थानों में एसपी ने नये सिपाहियों को सिखाये डियूटी के टिप्स

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज/जहानगंज)पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने थाना कमालगंज व जहानगंज का दौरा किया| जंहा उन्होंने थाना दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और वही नये तैनात किये गये सिपाहियों को डियूटी के टिप्स भी दिए|
एसपी शनिवार को दोपहर कमालगंज थाने पंहुचे| जंहा उन्होंने थाना दिवस में रूट चार्ट के विषय में जानकारी की| उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को मुतैद रहने की नसीहत भी दी| इसके साथ ही उन्होंने प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार से क्षेत्र की आयी समस्याओं का निस्तारण जल्द करने के निर्देश दिए| इसके बाद वह जहानगंज थाने में आ गये| जंहा उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर को दिए|
उन्होंने नये तैनात किये गये 10 सिपाहियों से बीट प्लान की जानकारी ली| इसके साथ ही साथ आठ नम्बर रजिस्टर के बारे में जानकारी दी| इसके साथ ही उन्होंने आन लाइन केस डायरी में शिकायतों को दर्ज करने के निर्देश दिए| उन्होंने मुंशी राजेश व रामवीर सेंगर को निर्देश दिए की यदि काम करने में असुबिधा हो तो नये सिपाहियों को इस कार्य में लगाया जाये| सभी को दो-दो घंटे कार्यालय डियूटी पर लगाने के निर्देश दिए|