ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों नें दिखाया दम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में तृतीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मा. वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं “वन्दे मातरम्” थीम गीत के साथ किया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, अकांक्षा समिति की अध्यक्षा प्रो. डॉ. वंदना द्विवेदी, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ. रजनी सरीन, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, भाजपा जिला महासचिव कै. डी.एस. राठौर, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल, पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण टंडन, एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव योगेश शुक्ला, क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मोहनलाल अग्रवाल, ताइक्वांडो कोच लक्ष्मण अवार्डी सुशांत गुप्ता, तथा रेडक्रॉस सोसायटी वॉयस चेयरमैन शिश मेहरोत्रा आदि रहे|कानपुर से आए वरिष्ठ निर्णायक वासुकी नाथ ओझा एवं अन्य निर्णायकों ने प्रतियोगिता संचालन में सहयोग दिया। निर्णायक मंडल में सनी दिवाकर, निकेता दुबे, सिमरन कन्नौजिया, रसिका यादव, सिद्धि कुशवाहा, कशिश, मुस्कान राजपूत, रूबी, आदित्य राठौर, मुस्तफीज रहमान, उपासना और दिपांजली बाथम शामिल रहीं। कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। आयोजन में डॉ. रजनी सरीन (अध्यक्षा), अजय प्रताप सिंह (सचिव), कर्मवीर सिंह यादव (क्रीड़ाधिकारी, जिला खेल कार्यालय) एवं सहयोगी अभिभावकों की सक्रिय भूमिका रही।