लखनऊ:प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। राजधानी लखनऊ समेत ज्यादातर जिलों में बारिश के साथ ओले पड़ने की सम्भावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।





मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा है जिसका असर भी मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा| इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश में आगामी चार दिन तक तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी,कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है| 




कौशाम्बी,प्रयागराज,फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में मौसम विभाग ने वज्रपात की संभावना जताई है|सभी जनपदवासियों से मौसम विभाग के साबधानी बरतने की अपील की है|







मौसम विभाग ने आज प्रदेश में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है तथा कुछ स्थानों पर गलत चमक के साथ बारिश की सम्भावना व्यक्त कि है|दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है|
तूफानी बारिश को लेकर अलर्ट पर यूपी,वज्रपात की संभावना

