तिलक समारोह के दौरान डीजल केन में लगी आग, आधा दर्जन झुलसे, तीन रिफर

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) तिलक समारोह के दौरान अचानक डीजल की केन में आग लग गयी| जिससे मौके पर मौजूद आधा दर्जन लोग झुलस गये| जिसमे से चार को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| जहाँ से गंभीर तीन को रिफर कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम खुशहाली नगला निवासी केशराम के पुत्र अंकित का तिलक समारोह बीती सोमवार कीर रात पंचम नगला के पास आयोजित किया गया था| कार्यक्रम में आये लोगों नें प्लास्टिक की केन से डीजल आग जलानें के लिए कंडों पर डालने का प्रयास किया, उसी दौरान किसी नें माचिस जला दी, जिससे केन में आग लग गयी| आग लगने से हड़कंप मच गया| जिसमे वर अंकित के साथ ही उपेंद्र पुत्र विद्याराम सुमित पुत्र रमेश, अमित पुत्र महेश, अरुण पुत्र बलवीर, सचिन पुत्र श्याम सिंह, संजीव झुलस गये| नगला खुशी निवासी रजनीश पुत्र सोनपाल की बाइक भी काफी जल गयी| गंभीर झुलसे उपेंद्र, अरुण व सुमित को लोहिया अस्पताल से रिफर कर दिया गया|