फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) योगी सरकार के निर्देश पर 2 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है ।
इस अभियान के अंतर्गत 11 अगस्त 2025 को जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एक और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई , इस रैली में जनपद के विभिन्न स्कूलों , कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भारी
संख्या में शामिल हुए | मुख्य रूप से राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ,रखा बालिका इंटर कॉलेज,सरस्वती विद्या मंदिर, सीपी अग्रवाल पब्लिक स्कूल आदि के छात्र-छात्राएं शामिल हुए| छात्र-छात्राओं के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के सभी अधिकारी व कर्मचारियों व काफी संख्या में अध्यापक, अध्यापिकाएं,स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स, पीआरडी के जवान होमगार्ड के जवान, पुलिस कांस्टेबल शामिल हुये।
भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा, आजादी के सेनानियों की याद में बैंड धुन बजाते हुए बच्चे रैली में सबसे आगे चले, ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी गयी, रैली में बच्चों की भारी संख्या को देखते हुए चिकित्सा विभाग द्वारा दो एंबुलेंस लगाए गये जो रैली में साथ- साथ चली।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह रहे|
तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के गगन भेदी नारे



