तालाब में उतराता मिला युवक का शव

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) तालाब में युवक का शव उतराता मिला| पुलिस नें शव को कब्जे लेकर जाँच की| जांचोपरांत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया |
थाना क्षेत्र के ग्राम गांधी निवासी 40 वर्षीय सोनपाल पुत्र नरवीर सिंह बीते सोमवार को शाम लगभग चार बजे गाँव के ही लाला की चक्की पर आटा डालने के लिए गया था| जिसके बाद घर नही लौट कर आया| बुधवार को सुबह उसका शव थाना राजेपुर के ग्राम महमदपुर गढिया में सामने इटावा बरेली हाई-वे पर नासा पुलिया पास तालाब में उतराता मिला| जानकारी होनें परिजनों में कोहराम मच गया| सीओ अमृतपुर अजय वर्मा, अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद, फिल्ड यूनिट टीम मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| मृतक के भाई बलराम नें हत्या का आरोप लगाया| मृतक की माँ वीरमती, पत्नी बबली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| शव का पोस्टमार्टम डा. गौरव यादव नें किया| जिसमे पानी में डूबने से मौत होनें की पुष्टि हुई है| सीओ अजय वर्मा नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| जाँच की जा रही है|