फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे का शव तालाब में उतराता मिला| परिजनों ने हत्या का आशंका जाहिर की|
थाना क्षेत्र के करनपुर दत्त का मजरा भुडिया निवासी रामरतन का 9 वर्षीय पुत्र हिमांशु बीते दिन शाम 3 बजे कोचिंग पढ़कर वापस आया था, उसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ खेलने चला गया| लेकिन शाम को जब वह घर नही आया तो शाम को परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नही चला| परिजनों नें उसकी सूचना थाना पुलिस को दी| पुलिस नें फतेहगढ़ से ड्रोन कैमरे की टीम बुलायी| ड्रोन की मदद से लगभग एक घंटे बाद हिमांशु का शव तालाब (चापर) में उतराता मिला| मां रामकली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मां रामकली नें हत्या का आरोप लगाया| मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। थाना प्रभारी मोनू शाक्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| रिपोर्ट आनें के बाद कार्यवाही अमल में लायी जायेगी| 



तालाब में उतराता मिला बच्चे का शव



