तहसील व पालिका के अखिलेखों में गडबडी देख भडके अपर आयुक्त

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:तहसील सदर और नगर पालिका परिषद के निरीक्षण के अपर आयुक्त को अभिलेखों का रखरखाब ठीक नही मिला और कई अभिलेखों में गडबडी मिलने से वह खफा हो गये| उन्होंने जल्द व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये|
अपर आयुक्त कानपुर मंडल डॉ० राजाराम ने पहले तहसील सदर पंहुच कर निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने अभिलेख अनुभाग और नजारत,निर्वाचन कक्ष व सदर तहसील न्यायालय को देखा| तहसील के शौचालयों में उन्हें गंदगी मिली और वहां लगीं टोटी खराब थी| जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की| अखिलेख देखने पर उनका रखाब ठीक नही मिला| जिसे दुरस्त करने के निर्देश दिये|
इसके बाद उन्होंने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने नगर पालिका के गेट के निकट अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ उन्हें नगर पालिका में भी गंदगी मिली| जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की| लेखाकार विभाग में ग्रांट रजिस्टर,आय कर रजिस्टर का रखरखाव गडबड मिला| जिस पर उन्होंने लिपिक जितेन्द्र मिश्रा को कड़े निर्देश दिये| गौवंशों के रख-रखाब के विषय में जानकारी ली| इस दौरान एसडीएम सदर अमित आसेरी,तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार,नायब तहसीलदार पवन गुप्ता आदि रहे|
अपर आयुक्त ने बताया कि तहसील में बैंको की आरसी का मिलान ठीक नही मिला| वही पालिका में भी अभिलेखों का रख-रखाब ठीक नही मिला| दुरस्त करने के निर्देश दिये गये है|