तहसील की छत पर लगी सोलर प्लेटें चोरी

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)चोरों नें तहसील की छत पर लगीं सोलर प्लेटें गायब कर दी गयीं| लेकिन पुलिस को भनक तक नही लगी| जानकारी होनें पर पुलिस नें जांच पड़ताल की|
अमृतपुर तहसील भवन की छत पर 62 प्लेट का सोलर पैनल लगा हुआ है। जिससे तहसील के कंप्यूटर लगाये जाते हैं| बीती रात सोलर पैनल से दो सोलर प्लेट चोरी कर ली। जिसकी भनक अधिकारियों को नहीं लगी। जब सुबह पैनल की सप्लाई बाधित हुई तो छत पर चढ़कर देखा गया वहां से दो सोलर प्लेट गायब थी। जिसकी सूचना तहसीलदार को दी गई। उन्होंने जांच कर एक्शन लेते हुए पुलिस को अवगत कराया। मजे की बात तो यह है कि इसी तहसील परिसर में पुलिस चौकी का संचालन होता है, और चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसजन रात्रि में भी यहीं रहते हैं। चारों तरफ से बाउंड्री है और गेट लगा है। होमगार्ड ड्यूटी करते हैं। फिर भी तहसील की छत से सोलर प्लेटों का चोरी हो गयी| अमृतपुर थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी बताया की तहरीर अभी नहीं मिली है|