फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तटबंध निर्माण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित 29 प्रभावित ग्रामों में कितने मढैया सहित अन्य बस्तियां स्थित हैं, उनकी कुल आबादी कितनी है, इसका विस्तृत विवरण एकत्र किया जाए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने तटबंध की लंबाई 10 किलोमीटर बढ़ाने का सुझाव दिया। वहीं विधायक कायमगंज प्रतिनिधि ने तटबंध को कासगंज और बदायूं जनपद तक विस्तारित करने की बात कही। तटबंध निर्माण हेतु एंड टू एंड सर्वे कराकर उसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने तथा उसके बाद डिटेल सर्वे कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि निर्माण की आवश्यकता और जनहित में उसके लाभ स्पष्ट हो सकें। तटबंध से संभावित नुकसान का आंकलन भी अनिवार्य रूप से करने को कहा गया।
तटबंध निर्माण को डीएम नें जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ किया मंथन



