ढेढ़ सौ साल के लम्बे इंतजार के बाद भगवान शिव की हुई महापूजा, उमड़ा जनसैलाब

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) प्राचीन मन्दिरों को कब्जा मुक्त करनें की जेएनआई न्यूज की मुहीम रंग लायी, जिसके चलते डेढ़ सौ साल के लम्बे इंतजार के बाद मंदिर को कब्जा मुक्त कराकर उसमे शिव जी कली एस्थापना के बाद आखिर सोमवार को विधिवत पूजा अर्चना की गयी| इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हुए और पूजा अर्चना में भाग लिया| वहीं अब मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भी बैठक कर आये की रूप रेखा बनायी गयी|

नगर के पांचाल घाट दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज के नेतृत्व में हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्क्ष क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा, डा. के साथ अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी, विनोद अग्निहोत्री,डा. राघवेंद्र अग्निहोत्री, डॉ. अरुण अग्निहोत्री, भाजपा नेता अंकित तिवारी, भईयन मिश्रा,दिलीप भारद्वाज,प्रभात मिश्रा, अमन गुप्ता, अंकित गुप्ता, अरविन्द दीक्षित, प्रमोद दीक्षित, बीजेपी नेता पंकज पाल आदि पंहुचे और माधौपुर के नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा अर्चना की व्यस्वथा की| आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल नें ईश्वर दास महाराज की अध्यक्षता में शिवजी का महापूजन व जलाभिषेक का कार्यक्रम कराया| महापूजन में शामिल होनें के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंहुचे और पूजा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया|

दूसरे मन्दिर में भी स्थापित किये गये शिवलिंग
माधौपुर के नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर में महापूजा करनें के लिए हिन्दू महासभा में खेतों में रखे शिवलिंग को उठाकर दूसरे सड़क किनारे खाली पड़े शिव मंदिर में स्थापित कराया| हिन्दू महासभा नें आगामी सोमवार को दूसरे मन्दिर में भी शिवलिंग की महापूजा करनें की घोषणा की है|

कब्जा मुक्त हो सभी प्राचीन मन्दिर
महंत ईश्वरदास महाराज नें जेएनआई न्यूज के प्रयास को सराहा| उन्होंने कहा कि जिस तरह से जेएनआई नें अभियान चलाकर माधौपुर के नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर को कब्जा मुक्त कराया| उसी तरह से अन्य बचे हुए भी मन्दिर कब्जा मुक्त किये जानें इसके लिए डीएम से भेट करेंगे|
माधौपुर के नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर की जीर्णोद्धार की बनी योजना
माधौपुर के नर्मदेश्वर महादेव के जीर्णोद्धार के लिए मन्दिर परिसर में ही महापूजा के बाद एक बैठक का आयोजन किया गया| उसमे मंदिर के जीर्णोद्धार की रूपरेखा तैयार की गयी| जिसको जल्द धरातल पर उतारा जायेगा| बैठक का संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय नें किया|