फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में जिला सहकारी बैंक में होने जा रहे 13 डायरेक्टर (डेलीमेशन) के चुनाव में बनाये गये एक प्रत्याशी पर पार्टी के एक कार्यकर्ता नें शिकायत कर सबाल खड़े कर दिये हैं| शिकायत कर्ता ने प्रत्याशी पर बाइक चोरी का आरोपी होनें का दावा किया है| जिसका आरोप पत्र भी कोर्ट में दाखिल हो चुका है|
दरअसल खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले शिकायत कर्ता नें आईजीआरएस पर भी मामले की शिकायत की है| इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद वर्मा, सहकारिता मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, चुनाव प्रभारी व प्रदेश महामंत्री को भी शिकायत भेजी गयी है| शिकायत में कहा है कि जनपद फर्रुखाबाद में जिला सहकारी बैंक का चुनाव चल रहा है| जिसका नामांकन 21 जून को होना तय हैं| शमसाबाद सहकारी संघ ली.में डायरेक्टर के डेलीगेसन में एक व्यक्ति जिसका आम प्रदीप कुमार पुत्र शिव कुमार है जिस पर कोतवाली मोहम्मदाबाद में बाइक चोरी करनें के मामले में मुकदमा दर्ज है और मामले में पुलिस नें आरोपी पत्र भी न्यायालय में दाखिल कर दिया है| मामला न्यायालय में विचाराधीन है| लिहाजा मामले में पार्टी नेताओ को कार्यवाही करनें की मांग की है|
बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि प्रदीप कुमार के मामले को उन्होंने पढ़ा है| अभी कौन-कौन नामांकन कर रहा है इसकी जानकारी नही है| उन्हें सूची नही मिली है| हो सकता हो कोई व्यक्तिगत राजनैतिक दुश्मनी के चलते शिकायत कर रहा हो| मामले सामने आने पर विचार करेंगे| 
डीसीबी में डायरेक्टर पद के प्रत्याशी की गुणवत्ता पर सबाल



