डीजे बजानें वालों का पुलिस नें बजाया बैंड, 66 स्पीकर, 10 जरनेटर जब्त, 7 वाहन भी सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कानफोड़ू शोर मचाने और अनुमति से ज्यादा डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस नें मानक से ज्यादा तेज आवाज एम् डीजे बजाने वाले 7 वाहनों को सीज कर 66 स्पीकर व 10 जरनेटर जब्त किये हैं| पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि नियम के हिसाब से ना चलने वाले डीजे संचालकों पर कार्यवाही हुई है|
दरअसल शुक्रवार को बारावफात का कार्यक्रम था| पुलिस के अनुसार जिसमे तेज आबाज में डीजे बजाए जा रहे थे| जिससे आमजनमानस को समस्या हो रही थी| लिहाजा पुलिस नें कानून ना मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की| शहर कोतवाली पुलिस नेंडीजे ले जा रहे 03 वाहन सीज किये 30 स्पीकर 04 जरनेटर, 03 मिक्सर, 10 मशीन, 2 स्टेबलाइजर, कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस नें 01 वाहन, 09 स्पीकर, 02 जरनेटर, 01 मिक्सर, 10 मशीन, 03 स्टेबलाइजर, मऊदरवाजा में 03 वाहन 27 स्पीकर, 04 जरनेटर, 03 मिक्सर, 11 मशीन, 02 स्टेबलाइजर आदि जब्त किये| कुल मिलाकर 07 वाहन, 66 स्पीकर, 10 जरनेटर, 07 मिक्सर, 31 मशीन, 07 स्टेबलाइजर जब्त किये हैं|
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि विधि विरुद्ध डीजे बजाने वाले लोगों पर कार्यवाही हुई है| डीजे जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है| सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के हिसाब से ही कार्यवाही की गयी है| उन्होंने मानक से अधिक साउंड लगाने और तेज आबाज में बजानें वालों के खिलाफ कार्यवाही लगातार की जा रही है|