फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला रामनगरिया में हुई आचार्य प्रदीप शुक्ल के साथ मारपीट के मामले में कई संगठनो ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया है| जिसमे मुकदमा दर्ज करनें की मांग की है|
एसडीएम सदर महेंद्र सिंह को दिये गये ज्ञापन में विभिन्य सामाजिक संगठनों नें ज्ञापन में कहा कि आचार्य प्रदीप शुक्ल प्रतिदिन माँ गंगा की आरती करते हैं, वह गुरुकुल का संचालन भी करते हैं , जिसमे बटुकों को शिक्षा दी जाती है| वह धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं| बीती रात उनके साथ हुई मारपीट की घटना संत सत्यगिरि व उनके लोगों द्वारा की गयी | जिसमे मुकदमा दर्ज किया गया जाये | यदि मुकदमा दर्ज नही हुआ तो सामजिक संगठन धरना प्रदर्शन करेंगें| हिन्दू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा,भाजपा नेता अंकित तिवारी, अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय, संघ के गंगा समग्र प्रकल्प आदित्य दीक्षित, ब्राह्मण महासंघ के नारायण दत्त द्विवेदी,शिवम दुबे, अभिषेक वाजेपयी आदि रहे|
डीएम से हुई शिकायत, कार्यवाही की मांग



