डिवाइडर से बाइक टकरानें से कांवड़ियें की दर्दनाक मौत, तीन माह पूर्व हुई थी शादी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांवड़िये की बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया|उसे गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया|
थाना जहानगंज के ग्राम अहमिलापुर निवासी 30 वर्षीय अजीत पाल पुत्र शेर सिंह पांचाल घाट से जल भरकर नवाबगंज के पुठरी कांवड़ लेकर जा रहा था| इटावा-बरेली हाईवे पर जावा शोरूम के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया| अजीत का विगत तीन माह पूर्व ही विवाह हुआ था| गांव वालों ने शोक में कावड़ यात्रा रोक दी और डीजे को वापस लौटा दिया गया।

बताया जा रहा है कि अजीत की शादी को अभी मात्र तीन महीने ही हुए थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया है।