डबल-डेकर बस में मिली पेट्रोल पम्प कर्मी की लाश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)डबल डेकर बस से घर आ रहे पेट्रोल पम्प कर्मी की लाश सीट पर मिली, उसके सिर पर चोट थी और जीव भी बाहर निकली थी| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भेजा|
पड़ोसी जनपद हरदोई के हरपालपुर नयागाँव निवासी 45 वर्षीय रामवरन यादव पुत्र मुलायम सिंह यादव गुडगाँव के हीरोहोंडा चौराहे स्थित एक पेट्रोल पम्प पर सेल्समैंन का कार्य करता था| रामवरन की बहन सत्यवती निवासी सितुवनपुर नवाबगंज ने बताया कि बीते बुधवार को रात लगभग 9:30 बजे वह डबल डेकर बस से गुंडगाँव से फर्रुखाबाद आनें के लिए बैठा| सुबह जब बस गुरुवार को 9:30 बजे थाना कादरी गेट फर्रुखाबाद के ग्राम सातनपुर मन्दिर के सामने अड्डे पर पंहुची| जिसमे सभी सबारियां उतर गयीं| जब चालक विवेक पुत्र हबलदार व परिचालक चंन्दन पुत्र वीर सिंह निवासी भरपुर अलीगंज एटा नें गाड़ी को देखा तो रामवरन का शव सीट पर पड़ा था| उसके सिर में चोट लगी थी| चालक विवेक नें डायल 112 पर फोन किया| जिसके बाद कार्यवाही थानाध्यक्ष कादरी गेट कामता प्रसाद, आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची उर जाँच पड़ताल की | पुलिस नें मृतक के पास मिले मोबाइल से सम्पर्क किया तो परिजन मौके पर आये| मृतक रामवरन का विवाह नही हुआ था| वह तीन भाईयों में दूसरे नम्बर का था| आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार नें बताया कि अभी जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|