शराब के नशे में पड़ी मिली अर्धनग्न महिला,हिरासत में ठेकेदार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)शराब के नशे में एक महिला एक युवक के साथ पड़ी मिली| उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे| पुलिस ने उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| उसके साथ कुछ गलत होनें का शक बताया जा रहा है|
थाना पुलिस को एक ग्राम के निकट महिला पड़ी मिली| उसके साथ एक युवक भूरे उर्फ़ वेदप्रकाश पुत्र विश्राम भी नशे में मिला| वह भी नशे में मिला| महिला के कपड़े अर्धनग्न अवस्था में थी| सूचना मिलने पर महिला को थाना पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| वही युवक भूरे को पुलिस ने दबोच लिया| युवक ठेकेदार बताया जा रहा है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही| महिला के होश में आते ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी|