फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कार की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिंडत हो गयी, जिससे कार सबार गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे पुलिस नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
कोतवाली फतेहगढ़ के याकूतगंज निवासी 35 वर्षीय संदीप यादव पुत्र रमेश चंद्र अपनी कार से कमालगंज से फतेहगढ़ की तरफ आ रहा था| भोजपुर चौकी के पास पेट्रोल पम्प के निकट सामने से लकड़ी भरे ट्रैक्टर से आमने-सामने की भिंडत हो गयी| कार सबार संदीप कार से निकलकर बाहर जा गिरा| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी| मौके पर पंहुचे भोजपुर चौकी प्रभारी उमेश तिवारी नें घायल संदीप कुमार को लोहिया अस्पताल भेजा| वहीं ट्रैक्टर को पुलिस नें अपने कब्जे में ले लिया है| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| 


ट्रैक्टर से भिंडत में कार चालक की दर्दनाक मौत



