फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/नगर संवाददाता) ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सबार दो युवकों की हालत नाजुक हो गयी, जहाँ से दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी राजेपुर उसके बाद हालत नाजुक होनें पर लोहिया अस्पताल में भेजा गया, जहाँ चिकित्सक नें दोनों को मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना अमृतपुर के कस्बा निवासी 18 वर्षीय सत्यम अवस्थी पुत्र दिलीप अवस्थी अपने ही परिवार के 15 वर्षीय शोभित पुत्र तिलकराम अवस्थी के साथ बाइक से आ रहे थे, उसी दौरान बुधवार शाम बस अड्डे के निकट राजेपुर की तरफ से आ रहे मौरम लदे ट्रैक्टर नें सामने से आ रहे दोनों बाइक सबारों को टक्कर मार दी, जिससे सत्यम व शोभित की हालत नाजुक हो गयी, चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया| दोनों
घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ उन्हें लोहिया इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी नें मृत घोषित कर दिया| सूचना मिलने पर मृतक सत्यम की माँ रजनी अवस्थी व मृतक शोभित की माँ सुमन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक सत्यम अपने परिवार का इकलौता पुत्र था| उसके दो बहनें हैं| सत्यम बीए
प्रथम वर्ष का मेजर एसडीपीजी कालेज का छात्र था| जबकि शोभित 5 भाई व एक बहन में पांचवे नम्बर का था| वह कक्षा 11 दयानंद इंटर
कालेज अमृतपुर का छात्र था| सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष मोनू शाक्या पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुची और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया| लोहिया अस्पताल में पूर्व व्लाक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी पंहुचे और परिजनों को संत्वना दी|



