ट्रेन से जा रही महिला की पर्स से जेबरात व नकदी साफ

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ट्रेन से जा रही महिला की पर्स से कीमत जेबरात चोरी हो गया| मामले की सूचना जीआरपी को दी गयी| पुलिस अब जांच कर कार्यवाही की बात कर रही है| मामला जो भी हो ट्रेन में लगातार घटनायें बढ़ रही है| लेकिन जीआरपी घटना पर सख्त कार्यवाही की जगह घटना को झूठा बताने और मामले को दबाने में लग जाती है| दो महीने में दूसरी घटना ट्रेन में हुई है| कार्यवाही ना होनें से टप्पेबाजों के हौसले बुलंद हैं|

दरअसल थाना अमृतपुर के ग्राम गनुआपुर निवासी कल्पना पत्नी सुमित टैम्पों से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आयी | महिला का कहना है कि वह ट्रेन से अपने मायके परसोला कन्नौज जा रही थी| उसी दौरान पर्स से जेबरात गायब हो गये| मामले की सूचना महिला नें जीआरपी थाना फर्रुखाबाद को दी| जीआरपी मामले की कार्यवाही की बात कर रही है|
दो महीने पूर्व भी हो चुकी इसी तरह की वारदात
दरअसल जिस तरह की घटना कल्पना पत्नी सुमित के साथ हुई, इसी तरह की घटना बीते दो महीने पूर्व 10 फरवरी 2025 को आरती पत्नी विशाल के साथ हुई थी| दम्पत्ति ट्रेन से कल्याणपुर कानपुर जा रहे थे| उसी दौरान आरती की पर्स से जेबरात साफ कर दिये गये| मामले की जानकारी जीआरपी फर्रुखाबाद थाना को दी गयी,लेकिन पुलिस नें पहले घटना को झूठ साबित करने का प्रयास किया| जब मामला नही बना तो जीआरपी नें तहरीर बदलवा ली| जिसमे जेबरात ट्रेन में गिरनें का जिक्र कराया| लेकिन उसके बाद भी अभी तक मामले में कार्यवाही पुलिस नें नही की|
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थानाध्यक्ष शीलेन्द्र कुमार नें बताया कि कल्पना के मामले में पुलिस मामला दर्ज करेगी| वह नये आये हैं लिहाजा उन्हें 10 फरवरी को हुई घटना की जानकारी नही है वह मामले की जानकारी कर के आरती पत्नी विशाल के प्रकरण में जल्द ही कार्यवाही करेंगे|