फर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गड़रियन नगला निवासी 50 वर्षीय उपदेश ने कासगंज-कानपुर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| उपदेश परिजनों ने झगड़ कर आया था| घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पंहुचे और पुलिस को सूचना दी| उपदेश के पुत्र का बीते 10 दिन पूर्व ही विवाह हुआ था|
दरोगा रसीद अख्तर ने पंचनामा भरके शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया| उपदेश पहले मुर्गी फार्म भी चला चूका है|



