फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)नोइंट्री में टैम्पों चालक को घुसने से रोंकना ट्राफिक सिपाही को मंहगा पड़ गया| टैम्पों चालक नें अपने भाई के साथ मिलाकर ट्राफिक सिपाही की वर्दी फाड़ दी और गोली मारें की धमकी दी| मामले में पुलिस नें एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी|
यातायात पुलिस के सिपाही रविकांत नें दर्ज कराये मुकदमें में कहा कि बीते 11 फरवरी को वह लाल दरवाजे डियूटी पर तैनात थे| उसी दौरान टैम्पों चालक नौसाद पुत्र नौशे सिद्दीकी निवासी मोहल्ला तलैया फजल इमाम आया और नोइंट्री में प्रवेश करनें लगा | जब मना किया तो वह वापस चला गया और अपने भाई सादाब को लेकर आया, दोनों नें गाली-गलौज कर बर्दी फाड़ दी| दबंगो नें कहा कि उनके माफियाओं से सम्बन्ध है तो वह किसी समय भी उसके गोली मार देंगे| इतनी गोली मार मारेंगे की परिवार वाले पहचान नही पायेंगे|
ट्राफिक सिपाही की टैम्पों चालक ने वर्दी फाड़ गोली मारनें की दी धमकी



